राह चलते लोगों से फोन छीनकर भागते थे नए उमर के युवक : आई कमजोर लोगो को बनाया निशाना, मौका पड़ने पर करते थे चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार


Dhamtari:
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में राह चलते लोगों से फोन छीनने वाली एक समूह पकड़े गए हैं। इन्होंने पिछले कई महीनों से लोगों को परेशान कर रखा था। ऐसे ही इन्होंने कई लोगों से फोन छीन लिया था। इसके अलावा ये मौका मिलने पर फोन भी चोरी कर लिया करते थे। मगर बार-बार मिली शिकायत के बाद पुलिस ने अब इन्हें पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


मिल रही थी लगातार लूट की शिकायत: दरअसल, जिले के अर्जुनी, भखारा, कुरूद समेत कुछ अन्य थानों में लगातार मोबाइल लूट की शिकायत आ रही थी। पुलिस को बताया गया था कि कुछ लोग हैं जो राह चलते लोगों से फोन छीन लेते हैं। उनके नकाब पहने रहने के कारण ये पता नहीं चल पाता कि वे कौन हैं। मगर उन्होंने कई लोगों से इसी तरह फोन छीना है।

इसे भी पढ़े: जानिए अमरकंटक की कुछ खास बाते, जो सायद आपको पता ना हो

आरोपियों से जब्त की गई14 मोबाइल फ़ोन: लगातार शिकायत होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि इसमें से पुरी निवासी नेहरू अवस्थी मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दे दी और नेहरू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और अपने 5 साथियों को भा नाम बताया। जिसके बाद पुलिस ने अन्य 5 को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में नेहरू अवस्थी, पूनानंद निर्मलकर, यशवंत निर्मलकर, पंकज निर्मलकर, योगेश ध्रुव और यशवंत ध्रुव को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 14 फोन भी जब्त किया है। साथ ही 2 बाइक भी जब्त की गई है।

इसे भी पढ़े: बाहुबली के एक सीन में छत्तीसगढ़ के बस्तर का जलप्रपात ?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ