छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री का तोहफा, अब सप्ताह में केवल पांच दिन ही करना होगा काम


विस्तृत जानकारी : छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य कर्मचारियों को 26 जनवरी अर्थात गणतंत्र दिवस के मौके पर गणतंत्र का बड़ा तोहफा मिला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा राज्य कर्मचारियों के लिए कई घोषणाएं किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को अब सप्ताह में सिर्फ पांच दिन ही काम करना होगा। इसके साथ ही पेंशन के लिए, अंशदायी पेंशन योजना के हिस्से के रूप में राज्य का योगदान पहले जो था 10% से बढ़ाकर 14% कर दिया गया है। 


यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिल्ली राजपथ में बिखेरी अपनी छटा, अपनी मनपसंद झांकी की चयन करने की ऑनलाईन सुविधा, जानिए छत्तीसगढ की जानकी के बारे में।


वहीं मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा रिहायशी क्षेत्रों में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों के नियमितीकरण हेतु विशेष प्रावधान किए जाएंगे। इसके अलावा महिला सुरक्षा के लिए भी प्रत्येक जिले में महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन करने का एलान मुख्यमंत्री ने किया। 


यह भी पढ़े : 26 गणतंत्रदिवस पर भूलेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के किसानों बेटियों और युवाओं के लिए किया बड़ा घोषणा, खुलेने जा रही है गुंडाधुर तीरंदाजी अकादमी


तीरंदाजी हेतु बनेगी अकादमी : छत्तीसगढ़ राज्य में तीरंदाजी को प्रोत्साहित करने हेतु शहीद गुण्डाथुर राज्य स्तरीय तीरंदाजी अकादमी भी शुरू की जाएगी। इसके अतरिक्त अन्य पिछड़ा वर्ग में उद्यमिता विकास हेतु 10 % भूखंड भी आरक्षित किए जाएंगे। 


यह भी पढ़े : खूटाघाट बांध, जिसका निर्माण आज से कई वर्ष पहले अंग्रेजो द्वारा गरवाया गया था।


छत्तीसगढ़ में दलहन फसलों की एमएसपी पर खरीदारी : किसानों के लिए घोषणा करते हुए सीएम बघेल द्वारा यह कहा कि खरीफ वर्ष 2022-23 से राज्य में दलहन फसल जैसे मूंग,अरहर तथा उड़द आदि की खरीदी भी एमएसपी पर किया जाएगा। वहीं श्रमिक परिवारों की बेटियों हेतु भी मुख्यमंत्री सशक्तिकरण सहायता योजना शुरू किया जाएगा। इसके तहत हर श्रमिक के दो पुत्रियों के बैंक खातें में 20-20 हजार रुपये की राशि का एकमुश्त भुगतान भी किया जाएगा। 


यह भी पढ़े : जानिए बिलासपुर के पास स्थित सबसे बढ़िया पिकनीक स्पॉट के बारे में, Nature camp boirpadav

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ