पत्नी का गला घोंट पति ने पेड़ पर रस्सी से लगाई फांसी : परिवार विवाद बना कारण, नहीं चाहते थे परिवार के साथ रहना

Rajnanadgaon: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। दोनों के शव शुक्रवार सुबह उनके घर से करीब 15 किलोमीटर दूर मिली। महिला का शव जमीन में पड़ा हुआ था, जबकि पति की लाश पेड़ से लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते दंपती के बीच मन-मुटाव चल रहा था। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

इसे भी पढ़े: जानिए अमरकंटक की कुछ खास बाते, जो सायद आपको पता ना हो

पेड़ से लटकता मिला महेश्वर का शव: पेड़ से महेश्वर का शव लटकता मिला है।जानकारी के मुताबिक, ठाकुर टोला निवासी महेश्वर वर्मा (32) और उसकी पत्नी संगीता वर्मा (25) का शव ग्राम अछोली में मिला है। संगीता के शव के पास ही महेश्वर की बाइक खड़ी थी। वहीं महेश्वर का शव पेड़ पर रस्सी से लटका था। महेश्वर परिवार सहित माता-पिता और भाइयों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से परिवार में विवाद चल रहा था। इसके चलते पति-पत्नी में भी मनमुटाव हो गया।



इसे भी पढ़े: बाहुबली के एक सीन में छत्तीसगढ़ के बस्तर का जलप्रपात ?

जमीन पर पड़ा संगीता का शव: संगीता अलग रहना चाहती थी, महेश्वर तैयार नहीं था
बताया जा रहा है कि विवाद का कारण ज्वाइंट फैमिली में होना था। संगीता अपने पति के साथ अलग रहना चाहती थी, लेकिन महेश्वर इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस पर संगीता अपने मायके बोरतालाब चली गई। इस पर महेश्वर गुरुवार को ही संगीता को मनाकर लाया था। पुलिस को अंदेशा है कि इसके बाद महेश्वर बाइक पर संगीता को लेकर निकला और गला दबाकर हत्या के बाद खुद भी फांसी लगा ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ