BJP पार्षदों ने खोली अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा, नगर पंचायत के खिलाफ उतरे पार्षद


पत्थलगांव छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य के बीजेपी के राज्य अध्यक्ष विष्णुदेव साय के गृह जिले की पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा पार्षदों के द्वारा अपनी ही पार्टी की नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया। विकास कार्यों की अनदेखी एवं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की लिखित शिकायत के बाद कलेक्टर रितेश अग्रवाल द्वारा 24 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव की बैठक बुलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।


यह भी पढ़े : CM भुपेश बघेल के खिलाफ़ केश दर्ज, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के खिलाफ नोएडा में दर्ज हुआ एफआईआर : कांग्रेस के प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के समर्थन में UP प्रचार करने पहुंचें बघेल।


पत्थलगांव के 15 पार्षदों की नगर पंचायत में कुल 9 पार्षद के साथ भाजपा की सुचिता एक्का अध्यक्ष पद पर आसीन हैं। इसके अलावा 5 कांग्रेस तथा 1 निर्दलीय पार्षद भी हैं। बीजेपी की घरेलू कलह के चलते अध्यक्ष पद अब कांग्रेस की झोली में जाने की संभावना बहुत अधिक बढ़ गई हैं। हालांकि सांसद गोमती साय के द्वारा अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठकों का दौर प्रारंभ कर दिया है।


यह भी पढ़े : Job Recruitment In Raipur Health Department For 202 Seats,छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती, कोरोना के तीसरी लहर के मुकाबले हेतु निकली गई भर्ती, 2 लाख तक की सैलरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ