महात्मा गांधी जी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान, महात्मा गांधी जी की हत्या करने हेतु नाथूराम गोडसे को धन्यवाद : संत कालीचरण महाराज के खिलाफ दर्ज हुआ FIR : FIR against Kalicharan Maharaj chhattisgarh

 


रायपुर छत्तीसगढ़ : संत कालीचरण महाराज के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा इसको लेकर शिकायत दर्ज कराया गया था। मामला छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले का है, जहां पर आयोजित किए गए धर्म संसद में महात्मा गांधी जी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान बाजी पर कांग्रेस द्वारा अपना विरोध जताया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा देर रात 12 बजे के करीब सिविल लाइन थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई गई है। इसके साथ ही साथ कांग्रेस के नेता द्वारा देर रात तक टिकरापारा थाने में भी संत कालीचरण महाराज के खिलाफ FIR दर्ज कराने हेतु पहुंचें।

महात्मा गांधी जी के ऊपर किया गया है आपत्तिजनक टिप्पणी : आपको यह भी बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर जिले में 25 एवं 26 दिसंबर को धर्म सभा का आयोजन कराया गया था। जिसमे पूरे देशभर के कई साधु संत महात्मा शामिल हुए थे। जिसमें संत कालीचरण महाराज भी सामिल हुए थे। धर्म संसद को संबोधित करते हुए संत कालीचरण महाराज द्वारा महात्मा गांधी जी को लेकर काफी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दिया गया, जिसके बाद से राज्य कांग्रेस कमेटी के द्वारा आपत्ति दर्ज करवाते हुए कालीचरण महाराज के खिलाफ सिविल लाइन थाना एवं टिकरापारा थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई। शिकायत के बाद ही टिकरापारा थाना पुलिस प्रभारी के द्वारा संत कालीचरण महाराज के खिलाफ कानून के धारा 505(2), 294 IPC के तहत अपराध भी दर्ज कर लिया गया है।


नाथूराम गोडसे को संत द्वारा कहा गया धन्यवाद : इसके साथ ही यह भी आरोप है कि संत कालीचरण महाराज जी के द्वारा रायपुर में आयोजित किए गए धर्म संसद में महात्मा गांधी जी के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी किया गया है। रविवार यानी बीते कल ही के दिन रायपुर के रावणभाठा मैदान में आयोजित किए गए इस धर्म संसद के मंच से संत कालीचरण महाराज के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को भारत देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है तथा गांधी जी के खिलाफ विवादित टिप्पणी भी किया गया है। कालीचरण महाराज के द्वारा महात्मा गांधी जी की हत्या करने हेतु नाथूराम गोडसे को हाथ जोड़कर प्रमाण किया गया है। तथा उनके द्वारा धन्यवाद भी कहा गया था। इसके बाद से धर्म संसद में काफी हंगामा भी प्रारंभ हो गया था।

राष्ट्रद्रोह का आरोप : देर रात ही पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के द्वारा सिविल लाइन पहुंचा गया। जिनके साथ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कांग्रेसियों द्वारा थाने के बाहर कालीचरण महाराज के विरोध में जमकर नारेबाजी भी किया गया। साथ ही पीसीसी चीफ मरकाम द्वारा कहा गया कि धर्म संसद में जिस तरीके से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी किया गया, उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज कराया जाए। उनके द्वारा यह भी कहा गया की कालीचरण बाबा द्वारा गांधी जी का अपमान किया गया है, जो की पूरे देश का अपमान है। प्रमोद दुबे की शिकायत के आधार पर टिकरापारा पुलिस प्रभारी के द्वारा संत कालीचरण महाराज के खिलाफ कानून की धारा 505(2) एवं 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ