कांग्रेस ने मारी बाजी, चुनाव हुए सभी छः पंचायतों तीन नगरपालिका समेत चार निगम में बजाया अपना डंका : election news of chhattisgarh State

 

काग्रेस 

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस द्वारा बीजेपी को हराते हुए बड़ी जीत दर्ज किया गया है। कांग्रेस द्वारा नगर पंचायत में जहां एकतरफा जीत दर्ज किया गया है, साथ ही नगर पालिका में भी कांग्रेस का दबदबा बरकरार बना हुआ है। बीजेपी द्वारा केवल एक ही जामुल नगर पालिका में जीत दर्ज कराया गया है, जबकि खैरागढ़ सीट के लिए बीजेपी एवं कांग्रेस में मुकाबला बराबरी का रहा। कुल मिला कर अगर परिणाम देखें तो नगर निगम में भी कांग्रेस द्वारा बीजेपी को धूल चटा दिया गया है। परिणाम के बाद से कांग्रेस में भारी जश्न का माहौल बना हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि छत्तीसगढ़ प्राज्य के 10 जिलों के कुल 15 नगरीय निकायों में चुनाव हुआ है। जिनमें से कांग्रेस द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया है।

बीरगांव में नहीं मिली किसी को बहुमत : नगर निगम की बात किया जाए तो बीरगांव नगर निगम में दोनो बड़ी पार्टी के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला है। किसी भी पार्टी को स्पष्ट जनादेश अभी तक नहीं मिला है। जहां पर मेयर बनाने हेतु कुल 21 पार्षदों की जरूरत है। लेकिन कांग्रेस को 19 पार्षद में जीते हैं जबकि बीजेपी को 10 वार्डों एवं 11 में निर्दलीय प्रत्याशी को जीते मिली हैं। भिलाई एवं रिसाली में भी कांग्रेस द्वारा दबदबा बरकरार रखा गया है। जबकि चरोदा में बहुमत प्राप्त करने से महज 2 सीट ही पीछे रह गई। इस नतीजे के बाद कांग्रेस अपनी उपलब्धियों एवं किए गए कामकाज का परिणाम बता रही है।

नगर निगम के साथ ही साथ नगर पालिका में तस्वीरे भी बिलकुल साफ हो गई है। 3 नगर पालिका शिवपुर-चरचा, सारंगढ़ एवं बैकुंठपुर में कांग्रेस द्वारा कब्जा कर लिया गया है, परंतु जामुल नगर पालिका BJP के खाते में आई है। उधर खैरागढ़ की सीट पर भी रोमांचक मुकाबला रहा। पहले तो एक वार्ड में मुकाबला टाई हुआ तथा जब रिकाउंटिंग हुई तो तो कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा जीत दर्ज की गई। जिसके बाद से कांग्रेस एवं बीजेपी का 10 10 वार्डों पर कब्जा बन गया है, लेकिन BJP नतीजों को लेकर सरकार पर उसकी सत्ता एवं धनबल के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है।

वहीं नगर पंचायत की सभी 6 सीटों पर कांग्रेस द्वारा BJP का सफाया कर दिया गया है। भोपालपट्टनम में तो एकतरफा मुकाबला देखा गया एवं कांग्रेस द्वारासभी 15 सीटें जीत दर्ज कर दी गई। कोंटा में भी 15 में से 14 सीट जीतकर कांग्रेस द्वारा BJP को केवल 1 सीट पर ला दिया गया। नरहरपुर, मारो, भैरमगढ़ एवं प्रेमनगर में भी कांग्रेस द्वारा स्पष्ट बहुमत लेकर नगर पंचायत चुनाव में अपना दबदबा बरकरार रखा गया। अगले विधानसभा चुनाव से महज दो साल पहले की ये बड़ी जीत दिखाती है कि कांग्रेस पार्टी का दबदबा छत्तीसगढ़ में बरकरार है। अब सबसे बड़ी सवाल ये है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में क्या इसका असर बरकरार बना रहेगा?





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ