Chhattisgarh Rajya Me Ab Tak 37.36 Lakh Metric Fons Dhan Kharidi Ki Ja Chuki Hai : 10 लाख से भी अधिक किसानों ने अब तक बेचा धान


Raipur : राज्य में खरीफ फसल वर्ष 2021-22 हेतु एक दिसम्बर से प्रारंभ हुए धान खरीदी के बीते हुए 21 दिनों में आज शाम 06:30 बजे तक 10,12,159 किसानों द्वारा 37,35,828 मीट्रिक टन धान की निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदी किया गया है। किसानों से लगभग 2484 धान उपार्जन केन्द्रों के द्वारा धान खरीदी की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल में इस साल धान खरीदी के साथ ही साथ कस्टम मिलिंग हेतु धान का उठाव भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक 12,21,675 मीट्रिक टन का डीओ जारी किया जा चुका है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स के माध्यम से 9,15,779 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

धान खरीदी के इस 21 वें दिन में भी राजनांदगांव जिला, छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पहले स्थान पर रहा। राजनांदगांव जिले में अब तक कुल 3,53,870 मीट्रिक टन से भी ज्यादा धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर चांपा जिला पूरे राज्य में धान खरीदी के मामले में अब तक दूसरे पायदान पर है। जांजगीर जिले में 2,90,909 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। बेमेतरा जिला भी इस रेस में यानी धान खरीदी में आज प्रदेश में तीसरे क्रम पर रही है। बेमेतरा जिले में कुल 2,87,427 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

खाद्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक 21 दिसम्बर तक चालू विपणन वर्ष के समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में कुल 52,376 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में कुल 16,122 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में कुल 2,03,368 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में लगभग 2,837 मीट्रिक टन , कांकेर जिले में करीब 1,20,287 मीट्रिक टन , कोण्डागांव जिले में भी कुल 58,990 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में कुल 8,017 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में लगभग 1,95,591 मीट्रिक टन , गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में करीब 24,721 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में कुल 9,572 मीट्रिक टन , जांजगीर-चांपा जिले में कुल 2,90,909 मीटरिक टन, कोरबा जिले में लगभग 43,187 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में भी क़रीब 1,62,745 मीटरिक टन, बालोद जिले में कुल 2,39,496 मीट्रिक टन , बेमेतरा जिले में लगभग 2,78,427 मीट्रिक टन , दुर्ग जिले में क़रीब 1,71,008 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में सर्वाधिक 3,53,870 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में भी करीब 2,70,452 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में कुल 1,61,998 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में लगभग 1,82,712 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में कुल 1,34,972 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में भी कुल 2,60,389 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में कुल 2,00,340 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में लगभग 55,694 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में कुल 39,594 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में कुल 42,987 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में कुल 59,981 मीट्रिक टन एवं सूरजपुर जिले में करीब 95,180 मीट्रिक टन धान की खरीदी अब तक की जा चुकी है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ