Big Breaking : सुकमा जिले के कोंटा में बीजेपी की करारी हार : कांग्रेस की बारी सीटों से जीत, केवल एक ही सीट पर मिली बीजेपी को जीत : CG Politics


सुकमा छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य के 15 निकायों में वोटों की गिनती अभी जारी है। जिसमे कई निकायों के नतीजे भी सबके सामने आ चुके हैं। कांग्रेस द्वारा भैरमगढ़ नगर पंचायत से भरी जीत का खाता खोला गया है।


सुकमा जिले के अंतर्गत आने वाले कोंटा नागर पंचायत में कांग्रेस द्वारा प्रचंड जीत दर्ज की गई है। कुल 15 में से 14 सीटों में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा विजय की प्राप्ति की गई है। जबकि केवल 1 सीट पर ही BJP प्रत्याशी द्वारा जीता पाया गया है। वार्ड क्रमांक केवल 5 में ही भाजपा के प्रत्याशी की जीत हुई है।


बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत के चुनाव में कांग्रेस द्वारा 5 वार्डों में की जीत दर्ज कराई गई है। तो वही BJP को 4 सीटो में ही जीत मिली है।


बीजापुर जिले के भोपालपटनम नागर पंचायत चुनाव में वार्ड क्रमांक 15 में कांग्रेस अभी भी आगे चल रही है। 13 सीटों में कांग्रेस को बढ़त तथा 2 सीटों पर BJP को बढ़त मिली हुई है।


कोरिया के शिवपुर चरचा एवं बैकुंठपुर में कांग्रेस कई वार्डो में भरी मतों से आगे चल रही है। BJP पार्टी के पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे भी पीछे चल रहे है। बैकुंठपुर नपा के कुल 10 सीटो में से 6 सीटों पर कांग्रेस, 3 सिंटो पर भाजपा एवं 1 सीट पे निर्दलीय आगे चल रहे है।


खैरागढ़ के वार्ड नंबर 7 में बीजेपी के अजय जैन जीते।


कोण्डागांव जिले में – कांग्रेस एवं बीजेपी मैदान में आमने सामने दिखाए दे रहे है। अब तक हुई मतों की गणना में तो कांग्रेस ही आगे चल रही है।


बिलासपुर जिले के पहले राउंड में तो कांग्रेस के प्रत्याशी शेख असलम भी 748 वोटो से आगे चल रहे है। कांग्रेस कुल 935, बीजेपी कुल 187 एवं निर्दलीय 10 वोटों पर है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ