रौत मेले में चाकूबाजी, एक की हत्या : नाच-गाने के बीच दो पक्षों में शुरू हुआ था विवाद; 3 गंभीर रूप से घायल


Janjgir Champa : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में रौत मेले में अचानक 2 पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतनी बढ़ गई कि चाकूबाजी तक पहुंच गई। जिसके चलते चाकूबाजी एक की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मेले में ये विवाद नाच-गाने के दौरान शुरू हुआ था। यह पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

कोरोना के कारण पिछले 2 सालो से कोसला गांव में रौत मेले का आयोजन नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार आयोजन 22 दिसंबर को किया गया। इस मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। दिनभर के मेले के बाद मेले में ही नाच-गाने का आयोजन किया गया था। देर रात तक नाच-गाना चल रहा था। सब मस्ती में झूम रहे थे। इसी दौरान 2 पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा गया की एक पक्ष के लगभग 3 से 4 लोगों ने मिलकर 4 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेले में भगदड़ भी मच गई।

घटना के बाद चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि इस घटना में महेश्वर कश्यप(21), कलीराम यादव(24), राजेश्वर कंवर(26) और दिल सिंह(25) घायल हुए थे। मगर बिलासपुर ले जाने से पहले ही महेश्वर कश्यप की मौत हो गई। महेश्वर के सिर से काफी खून बह गया था। बाकी तीनों का इलाज भी बिलासपुर के अस्पताल में किया जा रहा है।

वर्चस्व का विवाद था : इस संबंध में पामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुर्रे ने बताया कि मेले के दौरान दो गुटों के वर्चस्व का विवाद झगड़ा और हमले का जड़ है। उन्होंने बताया कि कोसला के पड़ोसी गांव पेण्ड्री के लोग भी कोसला के रौताही मेले में शामिल होने आए थे। इसी दौरान विवाद हुआ और मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है

घायल युवक का वीडियो सामने आया : घटना के बाद एक घायल युवक का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह आरोपियों का नाम ले रहा है। वीडियो में घायल युवक ने अजय वर्मा का नाम लिया है। उसका कहना है कि अजय ने अपनी 3 भाइयों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपियों का नाम और किस युवक का वीडियो सामने आया है। वह पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ