भैरमगढ़ नागर पंचायत में भी कांग्रेस ने मारी बाजी : 15 वार्डो में से 12 में कांग्रेस पार्टी की जीत, कांकेर में भी कांग्रेस को 10 वार्डो पर मिली विजय


बीजापुर छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य के 15 निकायों में वोटों की गिनती आज सुबह से जारी है। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ नगर पंचायत में भी कांग्रेस द्वारा पहली जीत दर्ज कर लिया गया है। कांग्रेस द्वारा 15 वार्डों में से 12 वार्डों में भरी जीत हासिल किया गया है। वहीं बीजेपी द्वारा केवल 3 वार्ड में ही जीत दर की गई है।


कांकेर छत्तीसगढ़ : कांकेर जिले के नरहरपुर नगर पंचायत में भी कांग्रेस 10 वार्डो में आगे चल रही है।


बीरगांव छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशियों द्वारा मत पेटी खुलने का भी आरोप कांग्रेस पर लगाया गया है। वार्ड क्रमांक नंबर 11 का मत पेटी खुलने का आरोप विपक्ष पर लगाया गया है। तो वहीं रिटर्निंग ऑफिसर की बात माने तो मत पेटी खुला हुआ नहीं बल्कि स्क्रू ढीला था। बीरगांव के कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा कहा गया की बीरगांव में भाजपा की भारी हार हो रही है। इसलिए भाजपा प्रत्याशी द्वारा बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा हैं।


रिसाली : नगर निगम के मतगणना व्यवस्था के खिलाफ भी नाराजगी। कलेक्टर के उपस्थित में ही स्ट्रांग रूम खोला गया है। मतपेटियां सीधे कमरो में ले जाया जा रहा है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ