डॉ सुरेंद्र दुबे : Dr Surendra Dubey : Biography Of Surendra Dubey Chhattisgarh

डॉ सुरेंद्र दुबे

Surendra Dubey Kavi : वैसे तो इस दुनिया में काफी लोग अपने काम में और अपने सपनों में उपलब्धी पाना चाहते है इनमे से कई लोग तो अपने सपनो को अपने काबिलियत के दम पर पूरा कर लेते है तो कही बेहतर वक्त या अपनी कला को दिखाने का बेहतर मौका ढूंढते है, आज के दिनों में आपको अपनी कला निखारने के लिए सोशल मीडिया का माध्यम मिलता है, जिससे आप आसानी से अपने कला को दुनिया के कोने कोने तक पंहुचा सकते है |


लेकिन हम आज एक ऐसे इन्सान के बारे में आपको बताने जा रहे है जिनके पास ना तो अपने समय में कोई फ़ोन था और ना अपने कला को लोगो तक पहुचने को कोई सोशल माडिया का माध्यम फिर भी इन्होने अपने खुशनुमा रवैये व अपने काबिलियत के दम पर अपनी एक अलग पहचान बना ली और एक हास्य कवी के रूप में निखर के आये जी हा हम बात कर रहे है, प्रसिध्द कवी डॉ सुरेद्र दुबे की जिनकी मनमोहक और आकर्षक शैली दर्शकों को घंटों भर आकर्षित करती है। इनका नटखट और खुशमिसास रवैया उन्हें दिल से जवान बनाता है। सुरेन्द्र दुबे की हास्य भरी बातें सुनने के बाद दर्शक हँसने को बाधित हो जाते है।
सुरेन्द्र दुबे का जन्म :
सुरेंद्र दुबे (Surendra Dubey) का जन्म 8 जनवरी सन 1953 को छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले में बेमेतरा गाव में हुआ था। वे छत्तीसगढ़ के प्रशिद्ध व्यंग्यवादी और लेखक हैं । वह पेशे से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक भी हैं ।

पुरष्कार एवं सम्मान :
उन्हें भारत सरकार द्वारा 2010 में, देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। डॉ. सुरेन्द्र दुबे को उन्हें हिंदी कविता में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए काका हाथरसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने पांच किताबें लिखी हैं और कई स्टेज और टेलीविज़न शो में दिखाई भी दिये हैं । उन्होंने विदेशों में भी कवि सम्मेलन में काफी नाम कमाया है। सुरेंद्र दुबे "छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग" के प्रथम सचिव थे।

डॉ सुरेन्द्र दुबे जी के बारे में कुछ सवाल आपसे पूछे जा सकते है आइये हम इनके जवाब जाने :
1. सुरेन्द्र दुबे कौन है ?
उत्तर : सुरेंद्र दुबे कॉमिक कविताओं के एक भारतीय व्यंग्यवादी और लेखक हैं।

2. सुरेन्द्र दुबे का जन्म कब और कहा हुआ था ?
उत्तर : सुरेन्द्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के बेमेतरा गाव में हुआ था |

3. सुरेन्द्र दुबे का मुख्य कार्य किया है ? (surendra dubey works)
उत्तर : सुरेन्द्र दुबे पेशे से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं।

4. सुरेन्द्र दुबे ने अब तक कितनी किताबे लिखी है ?
उत्तर : सुरेन्द्र दुबे ने अब तक पांच किताबें लिखी हैं


5. सुरेन्द्र दुबे को कौनसा पुरस्कार मिला था और कब ?
उत्तर : सुरेन्द्र दुबे को भारत सरकार द्वारा 2010 में देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। वह 2008 में काका हाथ्री से हसया रत्न पुरस्कार के भी प्राप्तकर्ता हैं।



 
अगर आप हमारी छतीसगढ़ की खूबसूरती के बारे में जानना चाहते है और छत्तीसगढ़ के खबरे अपने मोबाइल फ़ोन में पाना चाहते है तो हमारे साथ जुड़े रहे हम आपको छत्तीसगढ़ की खूबसूरती और हर छोटी बड़ी खबरों से अवगत कराते रहेंगे...

धन्यवाद

आप हमें यहाँ भी फॉलो कर सकते है
अगर आपकी कोई सिकायत हो या कोई खबर तो हमें लिख भेजे
cginfo.in@gmail.com पर...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ