जांजगीर जिले मे हुई दो सगी बहनों की हत्या: खेत में काम करते समय पानी में डुबोकर मारा, दोनों की एक ही युवक से हुई थी शादी


Janjgir me hui 2 bahon ki hataya khet ke pani me dubo ke mara khel me mila sav :
छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में सगी बहनों की हत्या कर का मामला सामने आया है। दोनों के शव शुक्रवार सुबह खेत में मिले है, वे एक दिन पहले खेत में काम करने के लिए गई थीं, इसके बाद से उनका पता नहीं चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि मायके में चल रहे संपत्ति विवाद के चलते दोनों को मार दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ गांव निवासी संतोषी बाई कश्यप (45 वर्ष) और आपी बाई (40 वर्ष) सगी बहने थीं। दोनों रोज की तरह गुरुवार को भी सेमरा गांव के दादर स्थित खेत में काम करने के लिए गये थे। इसके बाद वह नही लौटीं । इसके बाद से ही परिजन दोनों की तलाश में लगे थे। अगले दिन सुबह जब वे खेत में ढूंढने गए तो वहां दोनों बहनों के शव पड़े हुए थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ