जमीन के विवाद के चलते 2 बहनों की हत्या, भाई और भाभी ने दिया ऐसे अपराध को अंजाम


2 sagi bahno ki maut mangi thi jamin me hisse dari bhai ne hi le li jaan
: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में दो बहनों की हत्या की मिस्ट्री को पुलिस ने 24 घंटों में सुलझा दिया है। दोनों बहनों की हत्या जमीन के बंटवारे के विवाद में की हुई है। महिला के ही सगे भाई ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर उन्हें मार डाला। इसके लिए तीनों खेत में ही बैठकर इंतजार करते रहे थे। दोनों बहनों को अकेला देखकर भाई और भाभी ने छोटी बहन का मुंह खेत के कीचड़ में दबा दिया। उसी तरह उनके बेटे ने भी अपनी बड़ी बुआ को मार डाला।

नवागढ़ के तेंदुआ गांव के निवासी संतोषी बाई कश्यप (45 वर्ष) और आपी बाई (40वर्ष) सगी बहने थे। दोनों के शव शुक्रवार को सेमरा गांव के दादर में स्थित खेत में मिलेे। अनुमान लगाया जा रहा था कि दोनों का मुंह खेत में भरे कीचड़ में दबाकर मारा गया है। संपत्ति विवाद में महिलाओं के भाई का नाम संदेही के तौर पर सामने आया था। आपी बाई के बेटे सनंदन कश्यप ने पुलिस वालो को बताया था कि वह गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे खेत में गया तो मां और बड़ी मां काम कर रहे थे।

यह बात भी सामने आई कि वहीं पास के खेत में सनंदन के मामा सेमरा निवासी विनोद कश्यप, उसकी पत्नी फगनीबाई व ममेरा भाई हेमंत भी काम कर रहे थे। इस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर तीनों को हिरासत में ले कर पूछताछ करने लगे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों बहन करीब 15 साल बाद 2 एकड़ जमीन में हिस्सा मांग रहे थे। इसी के चलते विवाद हुआ था। बहनों को रास्ते से हटाने के लिए साजिश की और भांजे के जाने के बाद ही दोनों को मार दिया।

दोनों बहनों को एक ही साथ मारा, इसके चलते हल्ला भी नहीं हुआ
SDOP दिनेश्वरी नंद ने भास्कर के रिपोर्टर को बताया कि दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच ही दोनों बहनों की हत्या कर दी गई थी। विनोद व उसकी पत्नी फगनी बाई ने छोटी बहन आपी बाई को पीछे से पकड़ कर खेत में गिरा दिया था। वह थोड़ी मजबूत थी इसलिए उसने अपने बचाव की काफी कोशिश भी की। इस दौरान उसके कान की बाली टूट कर गिर गई, लेकिन दोनों ने उसे खेत के कीचड़ से भरे पानी में दबा दिया। वहीं उसी समय हेमंत ने अपनी बड़ी बुआ संतोषी बाई की उसी तरीके से हत्या कर दी।

बच्चा नहीं होने के कारण पत्नी की 5 साल की छोटी बहन से भी की थी शादी
दोनों ही बहनों की शादी राधेश्याम कश्यप से हुई थी। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन संतोषी बाई से कोई संतान नहीं होने के कारण राधेश्याम ने उसकी 5 साल छोटी बहन आपी बाई से भी शादी की थी। अभी तक कि जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों बहनों के मायके में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उस संपत्ति में दोनों बहने हिस्सेदारी मांग रही थीं। इसी विवाद के चलते दोनों महिलाओं के भाइयों पर हत्या का संदेह था को सही साबित हुआ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ