35 साल की महिला को 17 साल के लड़के से हुआ प्यार, 6 महीने तक चला अफेयर, महिला ने दर्ज कराया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस कराया


Rap case me andar nabalik : छत्तीसगढ़ के जशपुर में 35 साल की एक महिला को 17 साल के लड़के से प्यार हो गया। दोनों के बीच 6 महीने तक अफेयर भी चलता रहा। अब महिला ने लड़के पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया है। फिलहाल पुलिस ने भी आरोपी को बाल संरक्षण गृह भेज दिया।

दिया शादी का झांसा
बगीचा थाना क्षेत्र निवासी 35 साल की महिला का दिसंबर 2020 में सरगुजा के 17 साल के किशोर से मोबाइल पर संपर्क हुआ। दोनों में बातचीत शुरू हो गई। महिला का आरोप है कि इस बीच किशोर ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। उससे रुपए भी लिए। महिला जब भी उससे शादी की बात कहती तो टाल देता फिर दोनों के बीच विवाद हो गया और लड़के ने बात करना बंद कर दिया।

ज़िंदा होकर भी बताया खुद को मरा
बातचीत बंद होने के कुछ दिनों बाद आरोपी लड़के ने फिर महिला से मोबाइल पर संपर्क किया। बताया कि वह जिससे बात करती थी उस लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह उसी लड़के का छोटा भाई है। इसके बाद फिर से आरोपी ने महिला से छोटा भाई बनकर बात करना शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला को पता चला की आरोपी लड़का जीवित है। रिश्तेदारों से भी जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर का इकलौता बेटा है।

थाने पहुंच गई महिला
पुलिस ने बताया कि महिला को लड़के के जीवित होने का पता चला तो उसने फिर से शादी के लिए दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर महिला थाने पहुंच गई और FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया। उसे हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। यहां से उसे बाल संरक्षण गृह में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ