तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद रेस्क्यू के लिए पहुंचा जवान निकाल रहा था शव, अचानक हाथ में आ गई अपनी ही मां की लाश


Palti tractor Me Fase Logo Ko Bachate Huye Jawan Ko Mila Ma Ki Marit Sharir
: छत्तीसगढ़  के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद रेस्क्यू के दौरान कुछ ऐसा हुआ के जो किसी को भी  झिंझोर के रख देगा है। असल में हुआ यू के राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचे डीआरजी के जवान तालाब में ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाल रहे थे। तभी एक जवान ने एक ऐसी महिला का मृत शरीर बाहर निकाला, जिसका चेहरा देखकर उसके होस उड़ गए जिस महिला को जवान ने निकाला ओ कोई और नही बल्कि उसकी मां थी। जवान रोने लगा और खुद को रोक नहीं पाया। साथी जवानों ने उसे किसी तरह संभाला

रेस्क्यू ऑपरेशन में थे कमांडो 
रेस्क्यू ऑपरेशन में महिला कमांडो भी शामिल थी।
इसी इलाके में सर्चिंग पर थे DRG के जवान
दोपहर के करीब डेढ़ बजेे थे। डीआरजी के जवान तेलम-टेटम के पास सर्चिंग पे निकले थे। इसी बीच अचानक शोर मचा, बचाओ-बचाओ। कुछ लोग तेजी से चिल्ला रहे थे। चारों तरफ सिर्फ बचाओ-बचाओं की आवाजें गूंज रही थीं। ये सुनकर सभी जवान भागते हुए रोड की तरफ गए। यहां उन्होंने देखा कि एक ट्रैक्टर तालाब में घुसा गया है। इतना ही नहीं ट्रैक्टर आधे पानी में डूबा हुआ है। यह देखकर तुरंत एक-एक कर जवान अंदर जा के बचाने लगे। इस रेस्क्यू में एक जवान वसू भी शामिल था।

जा रहे थे आदीवासी दिवस के कार्यक्रम में
जवानों ने एक-एक करके पहले घायलों को निकाला, फिर देखा कि ट्रॉली के नीचे कुछ लोग दबे पड़े हैं। इसके बाद उन्हें निकालना शुरू किया । वासु बार-बार पानी में जाकर शवों को बाहर लाता रहा था। इसी दौरान उसे एक महिला का शव भी मिला, पहले पानी में ओ पहचान नहीं पाया, पर जैसे ही वह पानी से बाहर निकाला, लाश का चेहरा देख उसके होश उड़ गए। वह जोर-जोर से रोने लगा उसकी तो दुनिया ही बिखर चुकी थी। दूसरे जवान उसके पास दौड़कर गए, तो पता चला कि वह महिला कोई और नहीं, बल्कि उसकी की मां फूके कवासी है। वह अनजाने में अपनी ही मां का शव बाहर लाया था। फूके कवासी कटेकल्याण ब्लॉक के टेटम की रहने वाली थी। वहीं से 30 के करीब लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम में भाग लेने हीरानार जा रहे थे।

हादसे में 4 लोगो की मौत 19 घायल
हादसे में फूके कवासी के अलावा भी 9 साल के दिनेश मरकाम, 16 साल की दसई कवासी और कोसा माड़वी (35) की भी दुखद मौत हो गई। 19 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस अभी ये पता लगा रही है कि घायल ग्रामीण और मृतक ग्रामीण कटेकल्याण ब्लॉक के कौन कौन से गांव के है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ