बादशाह के साथ गाने में नजर आयेंगे सुकमा के सहदेव, चंडीगढ़ से लौटने के बाद की सीएम बघेल से मुलाकात



Badshah ke sath video song bnayega Sukma ka sahdev
: चंडीगढ़ से लौटने के बाद सुकमा के सहदेव ने CM भूपेश बघेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात के दौरान मंत्री कवासी लखमा भी वहीं थे। सहदेव का स्वागत कर CM बघेल ने कहा गाना सुनाओ, झट से सहदेव ने गाना शुरू किया सोनू मेरी डार्लिंग बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे। गाना सुनकर CM बघेल ने कहा वाह...। इसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया और बच्चे को बधाई दी।


बादशाह के साथ हुई बनायेगे गाना

तीन दिन पहले बादशाह ने सहदेव को कॉल किया था। उनके बुलावे पर सहदेव चंडीगढ़ गया और वहां करीब 6 घंटे तक एक सॉन्ग वीडियो का शूट पूरा किया। इस वीडियो से जुड़ी डीटेल्स सार्वजनिक नहीं की गई है। इसे बादशाह की टीम जल्द ही रीलीज करेगी। बादशाह ने तीन दिन पहले वीडियो कॉल पर सहदेव से बात की थी और चंडीगढ़ बुलाया था। बादशाह ने सहदेव का गाया गाना बचपन का प्यार भी सुना और कहा था मेरे साथ गाना गाओगे। सहदेव ने भी हामी भर दी थी।




जाने माने सिंगर बादशाह उठाएंगे पढ़ाई का खर्च

बादशाह ने शूट के बाद सहदेव के परिवार से ये भी कहा है कि यदि सहदेव किसी इंस्टीट्यूट में पढ़ाई या म्यूजिक ट्रेनिंग करने के लिए जाएं तो एडमिशन और सारा खर्च बादशाह वहन करेंगे। सहदेव का परिवार विचार करने पर इस प्रस्ताव को लेकर बादशाह की टीम से संपर्क करेगी। बचपन का प्यार ये सॉन्ग मूलरूप से गुजरात के एक लोकल सिंगर ने गाया था। दो साल पहले सहदेव ने इसे अपनी क्लास में गाया था। जिसका वीडियो वायरल हुआ अब सहदेव की जिंदगी बदल चुकी है।


हा कि ये प्लेन उड़ता कैसे है

सहदेव के चंडीगढ़ आने-जाने का खर्च भी बादशाह ने उठाया। वो फ्लाइट के जरिए अपने पिता के साथ चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ। प्लेन में बैठने के दौरान सहदेव हर चीज को छूकर देख रहा था। वो बेहद खुश था और प्लेन के उड़ने के दौरान थोड़ा डरा हुआ भी। उसने अपने साथ जा रहे युवक से कहा कि ये प्लेन उड़ता कैसे है, टेकऑफ के वक्त सहदेव ने कहा मेरे पेट में गुदगुदी हो रही है, हम गिर तो नहीं जाएंगे न, नीचे सब चींटी की तरह दिख रहे हैं, अब ये नीचे कैसे जाएगा। इस तरह के सवाल वो पूरे सफर के दौरान पूछता रहा। केबिन क्रू को बुलाने वाले बटन को भी बार-बार दबाकर पानी मंगवाने में सहदेव को बड़ा मजा आया।




सुकमा के छिंदगढ़ में ऐसे घर में रहता है सहदेव

सहदेव दिरदो छिंदगढ़ ब्लॉक के उरमापाल गांव में रहता है। दो साल पहले जब सहदेव 5वीं में था, तब टीचर के कहने पर क्लास में ये गाना गाया था। ये वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि अब देश में इसकी चर्चा है। 12 साल के सहदेव दिरदो उरम्पाल के पटेलपारा इलाके में मशहूर हो चुका है। बच्चे के घर पर न मोबाइल है न टीवी है। पिता गुड्डे राम दिरदो पेशे से किसान हैं। मां दिरदो गंगी की पांच साल पहले मौत हो गई। सहदेव की 4 बहनेंं और दो भाई हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ