लिपिकों ने कहां पुरानी जर्जर कम्पोजिट बिल्डिंग को मरम्मत की जरूरत, बिना लिफ्ट कर्मचारी है परेशान


बिलासपुर : प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने पुरानी और ई कंपोसिट बिल्डिंग में व्याप्त समस्यायों को जिला प्रशासन को अवगत कराया। साथ ही कर्मचारी हित मे प्रमुख समस्यायों को दूर किए जाने की मांग की है।


प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि पुरानी कंपोसिट बिल्डिंग जर्जर अवस्था मे है। बिल्डिंग में मरम्मत की जरूरत है। लगातार छतों से पानी टपकता है। दीवारों में नमी बनी रहती है। इसके चलते शासकीय रिकार्ड को मेन्टेन करने में भी परेशानी होती है। शार्ट सर्किट का भय हमेशा  बना रहता है।

 

एसडीएम देवेन्द्र पटेल को लिपिक कर्मचारियों ने बताया कि पुरानी कंपोसिट बिल्डिंग के आसपास शाम होते ही असमाजिक तत्वों का डेरा होता है। इसलिए दिन के साथ रात में भी सुरक्षा प्रहरी की जरूरत है।

                     

सुनील यादव ने एसडीएम को बताया कि नई कंपोजिट बिल्डिंग में लिफ्ट की व्यवस्था है। देखने में आया है कि लिफ्ट का प्रयोग केवल चुनाव के समय या कभी कभी ही प्रयोग किया जाता है। जबकि लिफ्ट का नियमित संचालन होना चाहिए। ताकि विकलांग और स्वास्थ्य से कमोजर कर्मचारी भी लिफ्ट का उपयोग कर सकें। एक सामान्य इंसान का भी दूसरे तीसरे और  चौथे माले में रोज आना संभव नहीं है। लोगों को अत्यंत कष्ट का सामना करना पड़ता है। 


सुनील ने एसडीएम को बताया कि  लिपिक वर्गीय कर्मचारी सतही चार माह के प्रशिक्षण में बिलासपुर आते है। उन्हें आवास के लिये भटकना पड़ता है। ऐसे कर्मचारियों को पटवारी प्रशिक्षण की तर्ज पर आवास की व्यवस्था होनी चाहिए।


सुनील ने बताया कि एसडीएम देवेंद्र पटेल ने कहा कि ज्ञापन को कलेक्टर के सामने पेश कर दिया जाएगा। समस्याओं का जल्द से जल्द निबटाने का प्रयास भी किया जाएगा। सुनील  ने कहा कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तो संघ आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस दौरान जितेंद्र मिश्रा सूर्य प्रकाश कश्यप जे पी ध्रुव सुमन्त यादव प्रशांत पांडेय विशेष रूप से मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ