अगले 48 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट


छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। राजधानी समेत कई जिलों में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर जलजमाव हो गया है। मौसम विभाग की माने तो आगामी 2 से 3 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।


तय समय से 5 दिन पहले ही पहुंची मानसून –

केरल में मानसून लेट होने के बाद भी छत्तीसगढ़ में मानसून ने तय समय से पांच दिन पहले ही दस्तक दे दी है। मानसून तेलंगाना के रास्ते कोंटा और सुकमा होते हुए छत्तीसगढ़ में एंट्री की है। उत्तर पश्चिम की ओर से आ रहे मानसून काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

जिसके कारण राजधानी रायपुर में भी इस बार मॉनसून अपने तय समय से 5 दिन पहले ही पहुंच गया है। दुर्ग जिले में भी कई जगहों पर जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई। राजिम में महानदी एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा है। धमतरी, लोरमी में बारिश की वजह से फिजा में ठंडकता घुल गई।



मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक –

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और उत्तर पश्चिम में निम्न दाब का क्षेत्र बना है। जिसकी वजह से अगले 24 घंटे के लिए येलो और 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।






अगर आप हमारी छतीसगढ़ की खूबसूरती के बारे में जानना चाहते है और छत्तीसगढ़ के खबरे अपने मोबाइल फ़ोन में पाना चाहते है तो हमारे साथ जुड़े रहे हम आपको छत्तीसगढ़ की खूबसूरती और हर छोटी बड़ी खबरों से अवगत कराते रहेंगे...


धन्यवाद


आप हमें यहाँ भी फॉलो कर सकते है 

facebook/cginfo.in

instagram/cginfo.in

twitter/cginfoin

website/www.cginfo.in


अगर आपकी कोई सिकायत हो या कोई खबर तो हमें लिख भेजे 

cginfo.in@gmail.com पर...




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ