छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन 10 जून तक पहुंच जाएंगे मानसूनी बादल, होगी बरसात की सुरुआत

मौसम विभाग के अनुसार: बताया जा रहा है कि इस बार मानसून 10 जून को छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा। अगर सब सामान्य रहा तो मानसूनी बादल 21 जून तक पूरे प्रदेश को ढक लेगा। मानसून के समय से आने से खेती संबंधी कामों में तेजी आएगी।





रायपुर : मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, "सामान्य तौर पर एक जून को केरल तट पर मानसून पहुंच जाती है। भारत मौसम विभाग ने इस बार इसे एक दिन पहले यानी 31 मई तक केरल तट से टकराने की संभावना जताई है। अगर परिस्थितियां सामान्य रहीं तो मानसून के बादल 10 जून को जगदलपुर पहुंच जाएंगे। 15 जून तक यह रायपुर के ऊपर होंगे और 21 जून तक अम्बिकापुर पहुंचने की संभावना है।" एचपी चंद्रा ने कहा, इस बार मानसून के सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। इसमें 96 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है।


किसानो को होगी थोड़ी मुसीबत -
कृषि वैज्ञानिक डॉ. संकेत ठाकुर कहते हैं  की छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए समय से मानसून का आना और सामान्य रहना बड़ी राहत है। यहां खरीफ के फसलों का बड़ा रकबा बरसात पर ही निर्भर है। एक फसली इलाकों में यह बरसात अच्छी फसल की उम्मीद बढ़ाएगा। लेकिन अप्रैल-मई में हो रही बरसात ने किसानों का खर्च बढ़ा दिया है। इसी महीने में किसानों ने अकरस जुताई कराई थी। इस गहरी जुताई से खर-पतवारों का नियंत्रण होता है। बरसात हो जाने से मिट्‌टी पूरी तरह सूख नहीं पाई, नमी लौट आई है। ऐसे में खरपतवार पूरी तरह  अवशोषित नहीं हो पायेगी। अब किसानों को खरपतवार को दोबारा नियंत्रित करने का खर्च भी बढ़ेगा।


अनुमान है कि इस बार खरीफ की फसल की बोनी बढ़ेगी-
छत्तीसगढ़ में 57 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में खेती होती है। पिछले साल धान का रकबा 35 लाख हेक्टेयर से अधिक था। 27 लाख 61 हजार 871 हेक्टेयर रकबे का तो किसानों ने समितियों में पंजीयन कराया था। यह वह खेती थी जिसकी फसल सरकारी खरीद केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की दर से बेची जानी थी। कृषि विभाग के अफसरों का अनुमान है कि इस बार खरीफ की फसल की बोनी बढ़ेगी। जिसमें बड़ा हिस्सा धान की फसल का होगा।


अभी हो रही बारिस का कारण -
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पिछले 15-20 दिनों से छिटपुट बरसात जारी है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि यह स्थानीय परिस्थितियों की वजह से है। चक्रवाती हवाओं और द्रोणिका बनने से अचानक बादल आते हैं और कहीं-कहीं बरसात कर निकल जाते हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून के बादल देर तक बने रहते हैं। मानसून सामान्य रहा तो बरसात देर तक होती है।







अगर आप छतीसगढ़ की खूबसूरती के बारे में जानना चाहते है और छत्तीसगढ़ के खबरे अपने मोबाइल फ़ोन में पाना चाहते है| तो हमारे साथ जुड़े रहे, हम आपको छत्तीसगढ़ की खूबसूरती और हर छोटी बड़ी खबरों से अवगत कराते रहेंगे...

धन्यवाद

आप हमें यहाँ भी फॉलो कर सकते है -
facebook/cginfo.in
instagram/cginfo.in
twitter/cginfoin
website/www.cginfo.in

अगर आपकी कोई सिकायत हो या कोई खबर तो हमें लिख भेजे 
cginfo.in@gmail.com पर... 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ